युवाओं को मिलेगी नई उड़ान: ठकराहा प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र का आगाज, जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी

education

ठकराहा बिहार सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सूबे में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्यों का भव्य शुभारंभ किया गया है. इसी कड़ी में मंगलवार को ठकराहा प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का जीएमयू परिसर में स्थापना सह पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ ठहराहा बीडीओ, आरके राघव, सीओ शशि कुमार भास्कर,थाना अध्यक्ष नरेश कुमार, प्राचार्य रेखा श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करके एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस गौरवमयी अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का रूप रेखा जीएमयू के प्रधानाचार्य निखिल कुमार ने तैयार की और संचालन शिक्षक ओमप्रकाश राय ने की,कार्यक्रम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों और शिक्षाविदों ने संबोधित किया।कार्यक्रम को मुख्य रूप से ठकराहा मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, डॉ अरुण तिवारी, पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव, पक्का पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अली, सदस्य विजय चौधरी, मनोज गुप्ता, विश्वजीत सिंह और चंद्रमा शर्मा,उप मुखिया, विनोद यादव,मनीष तिवारी,सिंगलदीप गद्दी,मुखिया रूपेश चौधरी,अर्थराज यादव, सेवानिवृत शिक्षक, राजेंद्र कुशवाहा,आदि ने प्रमुख रूप से संबोधित किया।मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ठकराहा में डिग्री महाविद्यालय के सपने को साकार करने में प्रखंड विकास पदाधिकारी आरके राघव की भूमिका बेहद सराहनीय रही. उन्होंने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से जिला प्रशासन को ठकराहा की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया, जिसके परिणामस्वरूप आज डिग्री कॉलेज हरपुर मुजौना से ठकराहा स्थानांतरित हो सका है. \" वहीं वक्ताओं ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा की इस नई शुरुआत की सराहना की और इसे ठकराहा प्रखंड के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।कार्यक्रम के दौरान राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्रिंसिपल रेखा श्रीवास्तव ने भी उपस्थित जनसमूह और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने सबको पूरा भरोसा दिलाया कि \"महाविद्यालय प्रशासन,छात्रों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद कॉलेज में शैक्षणिक स्तर और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, ताकि यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े और वे यहीं रहकर अपने सपनों को साकार कर सकें. \"समारोह के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय तथा जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण द्वारा प्रचारित डिजिटल माध्यमों के जरिए राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया. इस ऐतिहासिक शुरुआत से स्थानीय छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भारी उत्साह का माहौल है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य,श्रीप्रकाश गुप्ता, प्रदीप चौरसिया,जंगबहादुर कुशवाहा, डॉ रमेश चौबे, उप प्रमुख प्रतिनिधि उमेश यादव, विद्या गिरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Satish kumar

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >