सेंट स्टीफेंस एकेडमी में हिंदी के सम्मान और गौरव का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, प्रतियोगिताएं आयोजित

बेतिया के सेंट स्टीफन्स एकेडमी में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने हिंदी भाषा के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

बेतिया न्यूज: छावनी बानुछापर संत कबीर रोड स्थित सेंट स्टीफन्स एकेडमी में हिंदी दिवस के अवसर पर ‘हिन्दी दिवस पर परिचर्चा’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व के साथ-साथ वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता की जानकारी दी गई. कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति रुचि, जागरूकता और गौरव की भावना को मजबूत किया.

भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम जरूरी: केविन पॉल

विद्यालय के हिन्दी शिक्षक केविन पॉल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिन्दी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने हिन्दी को भारतीय संस्कृति, भावनाओं और पहचान से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम बनाए रखने के लिए प्रेरित किया.

विचारों को अभिव्यक्त करने का माध्यम है भाषा

प्रधानाचार्य विशाल कमल ने कहा कि भाषा विचारों, संस्कारों और संस्कृति को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का सम्मान करने तथा अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का आह्वान किया.

ओम, अदिति, अनन्या, शगुफा, रिद्धिमा और महिमा ने प्रस्तुत किए विचार

परिचर्चा में कक्षा 6 के छात्र ओम कुमार ने ‘सुविचार’ प्रस्तुत किया. कक्षा 7 की छात्रा अदिति ने ‘हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है’ तथा कक्षा 7 की छात्रा अनन्या ने ‘हिंदी दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि’ विषय पर जानकारी दी. कक्षा 6 की छात्रा शगुफा एवं कक्षा 4 की छात्रा रिद्धिमा ने ‘हिंदी दिवस का महत्व और मुख्य उद्देश्य’ विषय पर अपने विचार रखे. कक्षा 6 की छात्रा महिमा ने ‘हिन्दी दिवस ज्ञानोत्री’ प्रस्तुत कर हिन्दी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

कविता प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी दिवस के अवसर पर कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के लिए लिखित हिन्दी कविता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. इसकी तैयारी में विपुल सर, कौशल सर और निखिल सर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. कक्षा 3 में आयुषी कुमारी प्रथम, कृष्णा द्वितीय तथा पीयूष तृतीय रहे. कक्षा 1 ए में अनन्या गिरी प्रथम, ममता कुमारी द्वितीय तथा प्रियंशु कुमार तृतीय स्थान पर रहे. कक्षा 1 बी में छोटू प्रथम, अंचल कुमारी द्वितीय तथा मिष्टी कुमारी तृतीय रहीं. कक्षा 2 में फरहाना कशिश प्रथम, शिवांश कुमार द्वितीय तथा अंकुश कुमार तृतीय स्थान पर रहे. कार्यक्रम के अंत में कक्षा 7 की छात्रा पावनी एवं केशव विहान ने राष्ट्रीय एकता और हिन्दी निष्ठा की प्रतिज्ञा कराई. विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा के सम्मान, संरक्षण एवं निरंतर प्रयोग का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिन्दी से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >