बेतिया: समस्या बताएं, स्टेटस ट्रैक करें और समाधान पाएं, छात्रों को समझाया गया सहयोग पोर्टल

बेतिया में मैनाटांड़ के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में छात्रों के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में छात्रों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याओं को दर्ज कराने और उनका समाधान पाने की प्रक्रिया सिखाई गई.

Bettiah News: बेतिया. मैनाटांड़ में डीएम तरनजोत सिंह के निर्देश पर विद्यार्थी सहयोग शिविर के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में छात्रों को आवश्यक जानकारी दी गयी. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार और बीडब्ल्यूओ दीपक कुमार ने छात्रों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया समझायी.

Mainatand News: विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की दी गयी जानकारी

अधिकारियों ने छात्रों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल और विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक और अन्य समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

छात्रों से पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से दर्ज कराने की अपील की गयी.

शिकायत दर्ज करने से लेकर स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया समझी

शिविर के दौरान छात्रों को स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन, स्टूडेंट डैशबोर्ड, रजिस्ट्रेशन ऑफ ग्रीवांस और ट्रैक ग्रीवांस स्टेटस की जानकारी दी गयी.

इसके अलावा वेरिफिकेशन ऑफ आइडेंटिटी, स्टूडेंट आइडेंटिटी अप्रूवल और एस्केलेशन मैट्रिक्स की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया.

हर चौथे मंगलवार को आयोजित होगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर प्रत्येक महीने के चौथे मंगलवार को चिन्हित स्थानों पर आयोजित किया जाएगा.

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शिकायतों को सही स्तर तक पहुंचाकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें: आजादी के दशकों बाद भी खाट ही बनी एंबुलेंस, दोन की इस तस्वीर ने खोल दी विकास की जमीनी हकीकत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >