राजकीय डिग्री महाविद्यालय,बगहा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बगहा-एक में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

बगहा. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बगहा-एक में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. जिसका उद्देश्य भारत की एकता,अखंडता, त्याग और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता के भाव को सुदृढ़ करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी प्राध्यापक गण, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षाकर्मी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई. जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की.प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा, “वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और मातृभूमि के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का प्रतीक है. इस सामूहिक गायन के माध्यम से हम न केवल अपनी सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हैं. बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी प्रज्वलित करते हैं.कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं . इनमें समूहगान, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति तथा कविताओं का पाठ शामिल था.विद्यार्थियों के जोश और उत्साह ने पूरे परिवार को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं देश की निरंतर प्रगति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ.बता दे कि यह आयोजन न केवल राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के उत्सव का प्रतीक बना.बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम, एकता और सांस्कृतिक गर्व की भावना को भी सशक्त करने वाला प्रेरणादायक अवसर साबित हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >