नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में सन्नाटा, बॉर्डर के रास्ते आवाजाही अब भी बंद

मंगलवार से पड़ोसी देश नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन, आगजनी, तोड़फोड़ का सिलसिला लगातार चल पड़ा.

वाल्मीकिनगर. मंगलवार से पड़ोसी देश नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन, आगजनी, तोड़फोड़ का सिलसिला लगातार चल पड़ा. जिससे नेपाली क्षेत्र में सेना ने कमान अपने हाथों में ले ली.नेपाली क्षेत्र में कर्फ्यू लगने के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.गंडक बराज नेपाली क्षेत्र में नेपाल पुलिस, एपीएफ और वाल्मीकि नगर क्षेत्र में गंडक बराज पर तैनात एसएसबी के द्वारा विभागीय आदेश के आलोक में बॉर्डर को सील करते हुए गंडक बराज के रास्ते आवागमन बंद कर दिया गया है.जिससे गंडक बराज के दोनों तरफ सन्नाटे का माहौल है. ग्रामीण पूर्व स्थिति की बहाली और जनजीवन सामान्य होने के इंतजार में है. गंडक बराज पर सन्नाटा वाल्मीकि नगर गंडक बराज के रास्ते भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने वाले लोगों के कारण हमेशा चहल-पहल बनी रहती है. किंतु बॉर्डर सील होने के कारण गंडक बराज पर सन्नाटे का राज्य कायम है. याद आ रहा कोरोना काल गंडक बराज और 36 नंबर फाटक के नजदीक हमेशा चहल-पहल के अलावा दर्जनों मांस मदिरा की दुकानों में आज सन्नाटे का माहौल है.कारण की नेपाल भ्रमण पर जाने वाले लोग नेपाली क्षेत्र में सस्ते मूल्य पर अंगूर की बेटी का स्वाद चखने से खुद को रोक नहीं पाते हैं.जिससे इन दुकानों की अच्छी खासी आमदनी होती है. आज इन दुकानों पर फैला सन्नाटा. कोरोना काल के समय की याद ताजा कर रही है.जब एक लंबे अरसे तक गंडक बराज की सीमा सील रही थी. ग्रामीणों को हो रही परेशानी, व्यवसाय हुआ ठप नेपाल में अस्थिरता के माहौल में कर्फ्यू लगने, बॉर्डर सील होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से बॉर्डर के रास्ते आवागमन बंद कर दिया गया है.जिससे रोजमर्रा की जरूरत की सामानों की खरीदारी के लिए सीमावर्ती नेपाली क्षेत्र के ग्रामीण भारतीय क्षेत्र में नहीं आ पा रहे हैं.जिससे नेपाली क्षेत्र में महंगाई का बढ़ना शुरू हो गया है.वहीं भारतीय क्षेत्र में वाल्मीकि नगर के व्यवसायियों का व्यवसाय एक हद तक प्रभावित हुआ है.दुकानों पर ग्राहकों के नहीं आने से व्यवसाय ठप हो रहा है. वाल्मीकि नगर पुलिस अलर्ट मोड पर बॉर्डर सील होने के बाद बाल्मीकि नगर पुलिस थाना अध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमार के नेतृत्व में पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.अनजान और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है.गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल के द्वारा पेट्रोलिंग करते हुए पैनी निगाह रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >