बेतिया में हनुमान आराधना मंडल का वार्षिकोत्सव, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ से गूंजा परिसर

बेतिया में श्री हनुमान आराधना मंडल का 24वां वार्षिकोत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और भजनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

Bettiah Hanuman Aradhana Mandal: श्री हनुमान आराधना मंडल प्रयाग की जिला इकाई पश्चिम चंपारण का 24वां और संकटमोचन श्री हनुमान आराधना मंडल हरिवाटिका का 25वां वार्षिकोत्सव शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. शहर के एक बैंक्विट हॉल में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

पूरे आयोजन के दौरान हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन से परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का हुआ पाठ

कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा का द्वादश पाठ, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया.

जिला सचिव सह केंद्रीय समिति सदस्य केके मिश्र यजमान के रूप में उपस्थित रहे. स्वामी अरविंदाचार्य, पंडित मिथिलेश तिवारी और पंडित नित्यानंद पांडेय ने विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया.

150 से अधिक शाखाओं के श्रद्धालु हुए शामिल

समारोह में पश्चिम चंपारण जिले की 150 से अधिक शाखाओं के सदस्यों ने भाग लिया.

वहीं, पूर्वी चंपारण से केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, विजय सिंह, वीरेंद्र पांडेय, कृष्णदेव तिवारी समेत जिला समिति के 25 से अधिक सदस्य भी उपस्थित रहे.

स्वामी अरविंदाचार्य ने दिया आध्यात्मिक संदेश

स्वामी अरविंदाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि कलियुग में भगवान का नाम ही जीवन और जीव का आधार है. उन्होंने कहा कि संकटमोचन श्री हनुमान कलियुग में कष्टों का हरण करने वाले देवता हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि भगवान हनुमान में सीता-राम और शिव-पार्वती दोनों का समावेश है, इसलिए उनकी आराधना से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शक्ति और संबल मिलता है.

आयोजन को सफल बनाने में सभी का रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकटमोचन शाखा, जिला समिति और शहरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद, नवलकिशोर महतो, सहदेव चौधरी, हृदयानंद प्रसाद, रामनरेश ठाकुर, जयप्रकाश सिंह, गोपाल सिंह, रवि भूषण, रामाकांत महतो, शंभूनाथ कुंअर, गौरीशंकर राय, सुभाष चौबे, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पदाधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Madhukar mishra

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >