शिवरानी बनी जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष, समृद्ध को आईटी का प्रभार, पश्चिम चंपारण के सात नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जनता दल (यू) ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची जारी की है, जिसमें पश्चिम चंपारण के सात नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. शिवरानी देवी को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष और सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा को आईटी एवं कम्यूनिकेशन प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Bettiah News: जनता दल (यू) ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा घोषित सूची में पश्चिम चंपारण के सात नेताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसे लेकर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

सात नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी के अनुसार हाल ही में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं शिवरानी देवी को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा को आईटी एवं कम्यूनिकेशन प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

पार्टी ने पश्चिम चंपारण के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा तथा वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया है.

इसके अलावा अजय कुशवाहा, स्मिता चौरसिया, अनिल कुमार और मोहनलाल गोड़ को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें: शत्रुघ्न कुशवाहा को मिली जदयू प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले के नेताओं को प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और इसे पश्चिम चंपारण के लिए सम्मान बताया. कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया.

उल्लेखनीय है कि शत्रुघ्न कुशवाहा पहले पश्चिम चंपारण जदयू के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. उनके बाद कन्हैया कुशवाहा जिलाध्यक्ष बने थे. कन्हैया कुशवाहा के असामयिक निधन के बाद से यह पद रिक्त है.

नेताओं ने दी बधाई

प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, डॉ. एन.एन. शाही, शम्भू पाण्डेय, असलम खां हक्की, विजय गुप्ता, विवेक कुमार बबलू, सुमित कुमार बबलू, माधव सिंह पटेल, नंदकिशोर चौधरी, विद्या सिंह पटेल तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Madhukar mishra

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >