एटीएम से 25 लाख की चोरी मामले में राजस्थान-हरियाणा भेजी जा रही पुलिस जांच दल

जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर एसबीआई के एटीएम मशीनों को गैस कटर से काटकर अपराधियों ने बड़ी रकम की चोरी मामले में घटना के उद्भेदन के लिये पुलिस ने एसआइटी का गठन किया है.

बेतिया. जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर एसबीआई के एटीएम मशीनों को गैस कटर से काटकर अपराधियों ने बड़ी रकम की चोरी मामले में घटना के उद्भेदन के लिये पुलिस ने एसआइटी का गठन किया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस प्रशासन ने सदर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया है. एक टीम राजस्थान और हरियाणा भेजी जा रही है, क्योंकि संदेह है कि वारदात में बाहरी राज्यों के अपराधी शामिल हो सकते हैं. पुलिस अन्य जिलों की पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित कर रही है. अपराधियों की पहचान और पकड़ के लिए पुलिस हर संभव कोण से जांच कर रही है. अपराधी नौतन से बेतिया की ओर आए और वारदात के बाद बसवरिया की दिशा में फरार हो गए. भागने के संभावित रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. नौतन से बेतिया आने वाले मार्ग के साथ-साथ बेतिया से बसवरिया जाने वाले इलाके के कैमरों की रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस का मानना है कि यह वारदात किसी संगठित गिरोह की हो सकती है, क्योंकि दोनों एटीएम में अलार्म सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे को पहले निष्क्रिय किया गया और फिर गैस कटर से मशीन काटी गई. अन्य राज्यों और जिलों में हाल के दिनों में हुई इसी तरह की चोरी की घटनाओं से भी तार जोड़ने की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में नगर थाना और नौतन थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. नगर थाने में हिताची पेमेंट सर्विसेज के अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह (अरेराज निवासी) की शिकायत पर, जबकि नौतन थाने में कंपनी के ही सिद्धार्थ कुमार (पटना निवासी) की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है. दोनों ने बताया कि 19 दिसंबर की रात साढ़े 12 बजे से दो बजे के बीच अपराधियों ने यह वारदात अंजाम दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की उम्मीद है. जांच में मिल रहे इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठोस कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >