सीएस के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड व जांच घर की जांच

सिविल सर्जन के निर्देश पर चनपटिया नगर स्थित नवीन अल्ट्रासाउंड व महावीर जांच घर की जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार के द्वारा शुक्रवार की शाम किया गया.

चनपटिया . सिविल सर्जन के निर्देश पर चनपटिया नगर स्थित नवीन अल्ट्रासाउंड व महावीर जांच घर की जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार के द्वारा शुक्रवार की शाम किया गया. जांच के क्रम में अल्ट्रासाउंड व जांच घर के उपकरण व उनके लाइसेंस आदि की जांच की गई. उन्होंने बताया कि दोनों ही जगह पर कोई मरीज नही पाया गया. अल्ट्रासाउंड व जांच घर के संचालक को एक सप्ताह के अंदर अपने वैध कागजात, कौन चिकित्सक जांच व अल्ट्रासाउंड करते हैं उनके योग्यता आदि का प्रमाणपत्र जमा करने का निर्देश दिया गया. यहां बताते चलें कि टिकुलिया वार्ड नं 12 निवासी श्यामाकांत मिश्रा ने अल्ट्रासाउंड व जांच घर द्वारा गलत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायत सिविल सर्जन से की थी. उसी शिकायत पर सीएस ने निर्देश दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >