बेतिया : शहर के चर्च रोड में जापान की विश्वप्रसिद्ध तकनीक से लैस ओ-जनरल एयर कंडीशनर्स ने अपने नये एक्सक्लूसिव शोरूम, ''''''''श्री बालाजी निओ होम्स'''''''' का शुभारंभ किया है. शोरूम का भव्य उद्घाटन ओ-जनरल (बिहार एवं झारखंड) के ब्रांच हेड इस्तियाक खान के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ. प्रोपराइटर भारत भूषण सर्राफ ने बताया कि बिहार में ओ-जनरल का यह सातवां शोरूम है. ग्राहकों की सुविधा के लिए यहां एसी के करीब 20 बेहतरीन मॉडल्स डिस्प्ले किए गए हैं, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार सटीक विकल्प चुन सकते हैं. उन्होंने बताया कि ओ-जनरल के एसी की शुरुआत मात्र 26,000 रुपये से होती है, जो भीषण गर्मी में 55 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी शानदार कूलिंग देने में सक्षम हैं तथा ग्राहकों के भरोसे को सुनिश्चित करते हुए कंपनी अपने उत्पादों पर दस वर्ष की वारंटी प्रदान कर रही है. इस अवसर पर ओ-जनरल के बिहार-झारखंड सेल्स हेड दीपक कुमार, अंकित, सर्विस हेड हरीश, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह के साथ साथ शोरूम के राहुल सर्राफ, रोहित सर्राफ सहित अन्य मौजूद रहें.
पेज05:ओ-जनरल के शोरूम श्री बालाजी निओ होम्स का हुआ शुभारंभ
बेतिया के चर्च रोड में ओ-जनरल एयर कंडीशनर्स के नए शोरूम श्री बालाजी निओ होम्स का भव्य उद्घाटन हुआ। यहाँ एसी पर 10 साल की वारंटी और बेहतरीन मॉडल्स उपलब्ध हैं।

फोटो कैप्शन : शोरूम का शुभारंभ करते अतिथिगण | Prabhat Khabar Network