नरकटियागंज से रखी जाएगी नेपाल हिंसा और घुसपैठ पर नजर

नेपाल में जारी हिंसा और अस्थिरता की आंच इंडो नेपाल बार्डर से करीब 30 किलोमीटर दूर नरकटियागंज तक पहुंच गयी है.

नरकटियागंज . नेपाल में जारी हिंसा और अस्थिरता की आंच इंडो नेपाल बार्डर से करीब 30 किलोमीटर दूर नरकटियागंज तक पहुंच गयी है. नेपाल में हो रही हरेक गतिविधि जिसमें आपाराधिक वारदातों के अलावा तस्करी, घुसपैठ और अवैध कारोबारों पर सख्ती से कार्रवाई हो सके, इसको लेकर नगर के गोपाला ब्रह्मा स्थान पर एसटीएफ टीम को तैनात कर दिया गया है. गुरुवार को गोपाला ब्रहमा स्थान पर बीडीओ सूरज कुमार सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने जवानों को मौके पर पहुंचाकर वहां आवासन की पूरी व्यवस्था कराई. एसटीएफ की यह टीम नेपाल में चल रही अस्थिर गतिविधियों पर सतत निगरानी रखेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित अधिकारियों को देगी. खासतौर पर सीमा पार से अवैध प्रवेश, तस्करी या अपराधियों की गतिविधियों को रोकने पर टीम का पूरा फोकस रहेगा. बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ की तैनाती क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के समय विशेष सतर्कता बरतते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसटीएफ टीम से बहुत मदद मिलेगी. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने कहा कि एसटीएफ की तैनाती से न सिर्फ सीमा पर सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा. उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार यह टीम हर परिस्थिति में तत्परता से कार्य करेगी. इधर एसटीएफ टीम के नरकटियागंज पहुंचने के साथ ही स्थानीय लोगों में इस कदम को लेकर भरोसे का वातावरण बना है. समाजिक कार्यकर्ता बर्मा प्रसाद ने बताया कि इससे सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी और किसी भी प्रकार की आपराधिक हरकत को काबू में रखा जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >