नरकटियागंज में 8,290 पेंशनधारियों का सत्यापन बाकी, बीडीओ ने तय समय में प्रक्रिया पूरी करने की अपील

नरकटियागंज प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के लिए 4 अगस्त तक जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) अनिवार्य है. प्रशासन ने समय सीमा में प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, अन्यथा पेंशन राशि रोकी जा सकती है.

Narkatiaganj News: नरकटियागंज प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए प्रशासन ने 4 अगस्त तक जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) कराने का निर्देश जारी किया है. तय समय सीमा के भीतर प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों की पेंशन राशि प्रभावित हो सकती है.

प्रखंड प्रशासन ने सभी लाभुकों से समय रहते प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है.

विशेष शिविरों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मंगलवार को बीडीओ सूरज कुमार सिंह और बीपीआरओ विवेक आर्या ने शिकारपुर, डुमरिया, हरदी टेढ़ा और बनवरिया पंचायतों में चल रहे विशेष शिविरों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभियान की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित कर्मियों को सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

44 हजार से अधिक पेंशनधारी, 8,290 का सत्यापन बाकी

बीडीओ ने बताया कि नरकटियागंज प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 44,422 पेंशनधारी हैं.

इनमें से 36,131 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 8,290 लाभुकों का सत्यापन अभी बाकी है. इनमें 960 लाभुक नगर परिषद क्षेत्र के हैं.

पंचायत सचिवों को दिए सख्त निर्देश

अभियान की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों और कार्यपालक सहायकों को 4 अगस्त तक शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसके साथ ही मृत पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने को भी कहा गया.

पेंशनधारियों से प्रशासन की अपील

बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने सभी पेंशनधारियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपने संबंधित पंचायत कार्यालय या विशेष शिविर में पहुंचकर जीवन प्रमाणीकरण अवश्य करा लें.

उन्होंने कहा कि समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर पेंशन भुगतान में बाधा आ सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >