नरकटियागंज को जल्द मिल सकता है आधुनिक अस्पताल, 100 बेड, ICU और मैटरनिटी OT की तैयारी

नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। 100 बेड वाले इस आधुनिक अस्पताल में आईसीयू और मैटरनिटी ओटी की सुविधा मिलेगी।

Narkatiaganj Hospital News: नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल के नए भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है. बिहार विधानसभा में नरकटियागंज विधायक संजय कुमार पाण्डेय द्वारा मामला उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.

प्रस्तावित अस्पताल भवन में 100 बेड, आईसीयू (ICU) और मैटरनिटी ओटी जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने की योजना है.

विधानसभा में सवाल के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

विधायक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने बिहार विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल के नए भवन निर्माण का मुद्दा उठाया था.

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पश्चिम चंपारण के सिविल सर्जन से अस्पताल भवन की वर्तमान स्थिति और आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा.

जिला स्वास्थ्य समिति ने भेजी विस्तृत रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद जिला स्वास्थ्य समिति, पश्चिमी चंपारण के सदस्य सचिव की ओर से अस्पताल भवन से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन विभाग को भेज दिया गया है.

इस प्रक्रिया के बाद नए अस्पताल भवन के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया अस्पताल

प्रस्तावित भवन में 100 बेड, आईसीयू और मैटरनिटी ओटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है. नया भवन बनने से नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी.

विधायक बोले- जनहित की मांग निर्णायक चरण में

विधायक संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि नरकटियागंज की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए अस्पताल भवन के निर्माण को मंजूरी देगी. उनके अनुसार, जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >