Bagaha: मदनपुर गांव में भीषण अगलगी, पांच परिवारों का आशियाना उजड़ा

बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर गांव में भीषण आग लगने से पांच परिवारों के घर और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए. आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि प्रशासन ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहवा मदनपुर पंचायत के मदनपुर गांव में भीषण अगलगी की घटना में पांच परिवारों के घर और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए. घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार आग सबसे पहले शांति देवी के घर में लगी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी.

तेज हवा से आसपास के घरों तक पहुंची आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैल गईं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ गए.

इस घटना में शांति देवी के अलावा भटुमन साहनी, झुलरी देवी, संवरी देवी और प्रेमशिला देवी के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. आग फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से सामान बचाने में जुट गए.

दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाया नियंत्रण

घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. एक छोटी और एक बड़ी दमकल गाड़ी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आग को और फैलने से रोका जा सका.

अनाज, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट

अगलगी की घटना में घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, आवश्यक दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए. प्रभावित परिवारों ने बताया कि उनकी वर्षों की जमा पूंजी कुछ ही समय में राख हो गई. हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.

प्रशासन ने शुरू किया क्षति का आकलन

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया.

प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन कराया जा रहा है. साथ ही प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >