तिरंगे की शान में सराबोर रहा लौरिया, आन-बान और शान से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

लौरिया प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. सरकारी कार्यालयों, नगर पंचायत, पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में झंडोत्तोलन हुआ. छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं.

Independence day: लौरिया प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत भवनों, सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों और शिक्षण संस्थानों तक तिरंगा शान से लहराया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने झंडोत्तोलन किया. नगर पंचायत लौरिया में मुख्य पार्षद सीता देवी, अवर निबंधन कार्यालय में अवर निबंधन पदाधिकारी प्रीती सिंह तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.


पंचायतों में तिरंगे को दी गई सलामी

गोबरौरा पंचायत भवन में मुखिया संजय पाठक, कटैया पंचायत में मुखिया किरण शर्मा, बगही बसवरिया पंचायत में मुखिया नासरीन प्रवीण, तेलपुर पंचायत में मुखिया मो. जावेद, देउरवा पंचायत में मुखिया मो. सुलेमान तथा गोनौली पंचायत में मुखिया सुनीता देवी ने झंडोत्तोलन किया. पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया.


स्कूलों में तिरंगे के साथ दिखा देशभक्ति का उत्साह

बीकेजी हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं राजकीय मध्य विद्यालय लौरिया कन्या में प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद, राजकीय मध्य विद्यालय लौरिया बालक में प्रधानाध्यापक सुमेंद्र श्रीवास्तव, साहू जैन विद्यालय में मजिस्टर राय, चंपा कुंवर विद्यालय में सफदर हुसैन तथा केन यूनियन में अध्यक्ष शुक्ल जी ने झंडोत्तोलन किया.


देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

देउरवा हाई स्कूल में आदित्य दीक्षित, सीईएसई हाई स्कूल में अभिषेक कुमार, मीडिया स्कूल में आलोक पांडे, गोनौली हाई स्कूल में अब्दुल मजीद, मध्य विद्यालय में आदित्य तिवारी, इंडियन पब्लिक हाई स्कूल में विनय कुमार तथा जीडी पब्लिक स्कूल में दीपक कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया. झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान हुआ. छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं. पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >