कठार पंचायत में 21 जुलाई को लगेगा विशेष सहयोग शिविर

धुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह की पहल पर कठार पंचायत में 21 जुलाई को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य पंचायतवासियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है. सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है.

Bagaha News: मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह की पहल पर कठार पंचायत में मंगलवार, 21 जुलाई को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर का उद्देश्य पंचायतवासियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है.

समस्याएं सुनेंगे अधिकारी, योजनाओं से जोड़े जाएंगे पात्र लाभार्थी

प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने बताया कि शिविर में ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे. इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है.

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

प्रखंड प्रमुख ने कठार पंचायत के सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि शिविर में उपस्थित होकर लोग अपनी समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी और सहायता भी प्राप्त कर सकेंगे.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायतवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >