लौरिया में जनता दरबार, 12 भूमि विवादों की सुनवाई... पांच मामलों का तुरंत हुआ समाधान

लौरिया अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व से जुड़े 12 विवादों की सुनवाई हुई. अधिकारियों ने 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया और शेष मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. इसका उद्देश्य समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है.

Lauriya News: भूमि एवं राजस्व से जुड़े विवादों के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को लौरिया अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. अंचल अधिकारी आशु रंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में कुल 12 मामलों की सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

सात मामलों में होगी स्थल जांच

जनता दरबार में आए सात मामलों में तत्काल निर्णय संभव नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को स्थल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया.

सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और राजस्व अभिलेखों का भी अवलोकन किया.

समयबद्ध समाधान पर दिया जोर

अंचल अधिकारी आशु रंजन ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि एवं राजस्व विवादों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि भूमि संबंधी मामलों में सुनवाई के लिए आते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके.

ये अधिकारी रहे मौजूद

जनता दरबार में राजस्व अधिकारी राहुल कुमार अग्रवाल, अवर निरीक्षक जैसल कुमार, प्रधान सहायक ब्रजेश कुमार, विवेक कुमार पांडेय, रामपुकार कुमार समेत अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >