ये बैंक है या डांस का मंच? भोजपुरी गाने पर दो महिलाओं का VIDEO वायरल

पश्चिम चंपारण के मधुबनी से एक बैंक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर इन्हें बैंक मैनेजर और जीविका कर्मी बताया जा रहा है.

बेतिया वायरल वीडियो: पश्चिम चंपारण के मधुबनी स्थित एक कथित सरकारी बैंक के ऑफिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साड़ी पहनी दो महिलाएं भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इनमें से एक उस बैंक की ब्रांच मैनेजर हैं और दूसरी जीविका कर्मी हैं. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की सत्यता और महिलाओं की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

वायरल वीडियो को लेकर बढ़ी चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो कब बनाया गया और इसे किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है. ऐसे में वीडियो के वास्तविक संदर्भ को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. वायरल वीडियो को लेकर बैंक प्रबंधन या संबंधित कर्मियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढे़ं:

शादी के महज चार महीने बाद फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता, पिया रहता था परदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Israel ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >