नई जिम्मेदारी के साथ कमल अरोड़ा ने संभाली इनरव्हील क्लब की कमान, पूर्व अध्यक्षों का हुआ सम्मान

बेतिया में इनरव्हील क्लब का 21वां इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कमल अरोड़ा ने सत्र 2026-27 के लिए क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। समारोह में नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ पूर्व अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया।

Inner Wheel Club Bettiah: बेतिया में इनरव्हील क्लब का 21वां इंस्टॉलेशन समारोह मंगलवार को नगर के सुप्रिया रोड स्थित होटल किशन के सभागार में आयोजित किया गया. समारोह में कमल अरोड़ा ने सत्र 2026-27 के लिए क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली.

कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया.

समाज सेवा से बनती है अलग पहचान

समारोह को संबोधित करते हुए पीडीसी डॉ. शीला रंजन ने कहा कि इनरव्हील की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे जुड़ने वाली हर सदस्य अपनी अलग पहचान बनाती है.

उन्होंने कहा कि महिलाएं एक ओर परिवार की जिम्मेदारियां निभाती हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी कर समाज में भी अपनी पहचान स्थापित करती हैं.

नई अध्यक्ष ने मांगा सभी का सहयोग

नवनियुक्त अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी है और इसके लिए उन्होंने पीडीसी डॉ. शीला रंजन का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्याओं का सहयोग जरूरी होगा और टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा.

नई सदस्याओं का हुआ स्वागत

समारोह के दौरान डॉ. रश्मिनंद कुलियार और उषा मिश्रा ने इनरव्हील क्लब की सदस्यता ग्रहण की.

कार्यक्रम का संचालन पायल गुप्ता और नीता श्री ने संयुक्त रूप से किया.

पूर्व अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष डॉ. शीला रंजन, मीना तोदी, मोना पोद्दार, कमल अरोड़ा, पूनम झुनझुनवाला, नमिता तिवारी, वीणा चौधरी, रेणु शर्मा, इंदिरा पोद्दार, पुष्प रेणु सिन्हा, नीता श्री, श्वेता अग्रवाल, रंजना गोयल और कविता बरनवाल को विशेष सम्मान दिया गया.

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और क्लबों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. इनमें लायंस क्लब, रोटरी क्लब, मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, रेडक्रॉस और रोटी बैंक बेतिया के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे.

सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी

सत्र 2026-27 के लिए गठित नई कार्यकारिणी में श्वेता पाठक को सचिव, रीना बरनवाल को वाइस प्रेसिडेंट, चंदा देवी को कोषाध्यक्ष, रश्मि सिकारिया को आईएसओ, रंजना नाथ को एडिटर तथा कविता बरनवाल को आईपीपी (इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट) की जिम्मेदारी सौंपी गई.

नई टीम ने क्लब की सामाजिक और सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >