Bettiah News: इनरवा. भारत-नेपाल सीमा से सटे इनरवा और भंगहा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर यूरिया खाद की तस्करी किए जाने की शिकायत सामने आयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार इनरवा के हनुमान गली और निजी विद्यालय के समीप नदी मार्ग से खाद नेपाल भेजे जाने की बात कही जा रही है. वहीं भंगहा क्षेत्र में दीपेंद्र घाट और पगडंडी के रास्ते से भी खाद की तस्करी का दावा किया गया है. स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
Inarwa News: नदी और पगडंडी के रास्ते खाद भेजने का दावा
स्थानीय लोगों के अनुसार इनरवा क्षेत्र में हनुमान गली और निजी विद्यालय के समीप नदी मार्ग का इस्तेमाल खाद को सीमा पार ले जाने के लिए किए जाने की शिकायत है.
इसी तरह भंगहा क्षेत्र में दीपेंद्र घाट और पगडंडी के रास्ते से भी यूरिया खाद नेपाल भेजे जाने का दावा किया गया है. लोगों का कहना है कि इन गतिविधियों से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो उनके मोबाइल कैमरे में मौजूद हैं.
निगरानी के बावजूद तस्करी जारी रहने का आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सीमा पर निगरानी के बावजूद खाद की तस्करी की शिकायतें सामने आ रही हैं. उनका कहना है कि यदि इन रास्तों की नियमित निगरानी और जांच की जाए तो अवैध तरीके से खाद की आवाजाही पर रोक लगायी जा सकती है.
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
फोटो-वीडियो के आधार पर होगी पहचान
मैनाटांड के कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उपलब्ध फोटो और वीडियो के आधार पर दुकानदारों तथा अवैध रूप से खाद की बिक्री या तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान की जाएगी.
उन्होंने कहा कि जांच में संलिप्तता सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: आजादी के दशकों बाद भी खाट ही बनी एंबुलेंस, दोन की इस तस्वीर ने खोल दी विकास की जमीनी हकीकत
