नामांकन के नाम पर अवैध उगाही का मामला गरमाया, उठी जांच की मांग

मैनाटांड़ प्रखंड के लक्ष्मीनारायण उच्च विद्यालय 2, पिराडी में इंटर नामांकन के दौरान छात्रा से अवैध राशि वसूली का मामला अब जांच और कार्रवाई के मोड़ पर पहुंच गया है.

इनरवा. मैनाटांड़ प्रखंड के लक्ष्मीनारायण उच्च विद्यालय 2, पिराडी में इंटर नामांकन के दौरान छात्रा से अवैध राशि वसूली का मामला अब जांच और कार्रवाई के मोड़ पर पहुंच गया है. पीड़ित छात्रा द्वारा उप प्रमुख से की गई शिकायत के बाद प्रखंड शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. धोबीनी गांव की छात्रा नीलम कुमारी ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीना राम ने नामांकन के बदले नियमों से अलग 2500 रुपये की वसूली की, जबकि सरकारी रसीद केवल 940 रुपये की दी गई. यह सीधे-सीधे सरकारी नियमों और शिक्षा विभाग के आदेशों का उल्लंघन माना जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उप प्रमुख खुर्शीद आलम ने प्रधानाध्यापक से फोन पर स्पष्टीकरण लेते हुए छात्रा से लिए गए अतिरिक्त पैसे को वापस करने का निर्देश दिया है. उप प्रमुख ने साफ कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष भेजकर प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होती रहेगी. उन्होंने विद्यालय में अब तक हुए सभी नामांकनों की वित्तीय ऑडिट और रसीद जांच कराने की मांग की है. सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग के स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी पाए जाने पर निलंबन से लेकर एफआईआर तक की कार्रवाई संभव है. फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है. यह मामला केवल एक छात्रा का नहीं, बल्कि सरकारी विद्यालयों में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और भय के माहौल का आईना बनता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >