पति ने रचाई दूसरी शादी, पहली को घर से निकाला

कुमारबाग थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के बाद पति द्वारा दूसरी शादी रचा ली है.

बेतिया. कुमारबाग थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के बाद पति द्वारा दूसरी शादी रचा ली है. मामले में मिश्रौली वार्ड एक निवासी चुन्नू शर्मा की पत्नी खुशबू कुमारी कुमारबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. कुमारबाग़ थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि खुशबू कुमारी की शिकायत पर उसके पति चुन्नू शर्मा, राजेंद्र शर्मा, झुन्नु शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, सावित्री देवी, नीतू देवी, नंदनी कुमारी, सिरसिया अड्डा निवासी अवधेश शर्मा, अनु देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिकी में खुशबू कुमारी ने बताया है कि उसकी शादी मार्च 2023 में चुन्नू शर्मा से हुई. शादी के बाद एक साल तक वह ससुराल में ठीक ढंग से रही. इसके बाद आरोपित उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. इसी बीच जनवरी 2025 में उसे पुत्र हुआ. पुत्र के जन्म के एक माह के बाद आरोपित उसकी स्त्री धन छीनकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिए. ससुराल से निकाले जाने के बाद वह मायके में रहने लगी. उसके पति जब उसके पास फोन करते थे तो दहेज की मांग करते थे और दूसरी शादी की धमकी देते थे. कुछ महीने बाद उसे पता चला कि उसकी पति दूसरी महिला से शादी कर लिए हैं. इसकी जानकारी होने पर वह नौ सितंबर को स्वजनों के साथ ससुराल गई तो ससुराल वाले गाली गलौज करते हुए मारपीट किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >