गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सिसवा मंगलपुर पंचायत में बढ़ी चिंता, मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

पश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. नदी किनारे मगरमच्छ दिखने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड की सिसवा मंगलपुर पंचायत में गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर है. इसी बीच नदी किनारे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

नदी किनारे मगरमच्छ दिखने से मची हलचल

स्थानीय ग्रामीण पप्पू पांडे सहित कई लोगों ने बताया कि बुधवार को गंडक नदी के किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. हालांकि मगरमच्छ कुछ देर बाद नदी की ओर लौट गया.

यह भी पढ़ें: ब्लॉक चौराहा से हरिवाटिका चौक तक सड़क होगी चौड़ी, जाम से मिलेगी राहत

बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

मगरमच्छ दिखने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को नदी के किनारे जाने से रोक दिया है. वहीं पशुपालकों ने भी मवेशियों को नदी किनारे ले जाना कम कर दिया है.

ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ सकते हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है.

बाढ़ की आशंका से भी लोग सतर्क

लगातार बारिश के कारण गंडक नदी उफान पर है. निचले इलाकों में रहने वाले लोग संभावित बाढ़ को लेकर पहले से ही सतर्क हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे निगरानी बढ़ाने और लोगों को आवश्यक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer vajpayee

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >