योगापट्टी में गंडक नदी का बढ़ा खतरा, कटाव के डर से परिवारों ने खुद तोड़ने शुरू किए अपने घर

गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर योगापट्टी प्रखंड के सिसवा मंगलपुर पंचायत में चिंता का कारण बन गया है. कटाव के बढ़ते खतरे के कारण दो परिवारों को अपने घर तोड़ने पड़े. ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत की मांग कर रहे हैं.

Gandak River Flood: योगापट्टी प्रखंड की सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा टोला में गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गया है. कटाव का खतरा इतना बढ़ गया है कि दो परिवार अपने ही हाथों से अपने मकान तोड़ने को मजबूर हो गए हैं, ताकि घर का सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके.

परिवारों ने मकान से जरूरी सामान निकालना शुरू कर दिया है और ऊंचे स्थानों की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं.

गांव में बढ़ रही दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के कई घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है.

कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में जुटे हैं. लोगों को आशंका है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कई और मकान कटाव की चपेट में आ सकते हैं.

प्रशासन से तत्काल राहत की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर राहत सामग्री, नाव और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था जल्द शुरू की जाए, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो.

जल संसाधन विभाग का पक्ष नहीं मिल सका

इस संबंध में जल संसाधन विभाग के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

इस कारण इस मामले में विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका. फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की ओर से त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhukar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >