BRABU Exam Form: 18 जुलाई तक भरें परीक्षा फॉर्म, नहीं तो छूट सकता है एग्जाम

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) ने सत्र 2025-29 के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा का पालन करें.

BRABU Exam Form: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा 2026 (सत्र 2025-29) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित समय पर परीक्षा प्रक्रिया पूरी कराने के लिए संबद्ध और अंगीभूत कॉलेजों को भी सख्त निर्देश दिए हैं.

13 से 18 जुलाई तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सत्र 2025-29 के पात्र छात्र-छात्राएं 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. यह जानकारी महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवल किशोर बैठा और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने दी.

20 जुलाई तक कॉलेजों को करना होगा पोर्टल अपडेट

विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे 20 जुलाई 2026 की शाम 4 बजे तक यूएमआईएस (UMIS) पोर्टल पर सभी पात्र छात्रों के परीक्षा फॉर्म अपडेट करना सुनिश्चित करें.

21 जुलाई तक जमा करनी होगी शुल्क की रसीद

आदेश के अनुसार, संबंधित कॉलेजों को 21 जुलाई तक परीक्षा शुल्क की RTGS/NEFT जमा पर्ची की छायाप्रति तथा सभी परीक्षार्थियों की सूची प्रवेश-पत्र शाखा में जमा करनी होगी.

देरी होने पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर शुल्क और आवश्यक दस्तावेज जमा करने वाले कॉलेजों के छात्रों का ही परीक्षा प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी किया जाएगा. इसलिए छात्रों और कॉलेज प्रशासन को तय समयसीमा का पालन करने की सलाह दी गई है.

कॉलेजों को छात्रों तक सूचना पहुंचाने का निर्देश

परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों से कहा है कि इस सूचना को नोटिस बोर्ड और अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी पात्र छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी, बेतिया और बगहा में संयुक्त अभियान, जानिए पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद ?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >