वन कर्मियों की छापेमारी में टेंपो सहित लकड़ी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

वीटीआर के वन प्रमंडल 2 अंतर्गत चिउटाहा वन क्षेत्र की टीम ने जिमरी के पास दोन नहर पर छापेमारी कर अवैध रूप से लाई जा रही साल की कीमती लकड़ी जब्त की है.

बगहा. वीटीआर के वन प्रमंडल 2 अंतर्गत चिउटाहा वन क्षेत्र की टीम ने जिमरी के पास दोन नहर पर छापेमारी कर अवैध रूप से लाई जा रही साल की कीमती लकड़ी जब्त की है. वन विभाग की इस कार्रवाई में दस पीस चिरान की गयी साल की लकड़ी के साथ एक टेंपो भी जब्त किया गया है. वहीं मौके से दो वन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत चिउटाहा रेंजर मुकेश कुमार मधुकर ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार की दोपहर की गयी . उन्होंने बताया कि वे वनरक्षी मविलास सावान तथा अवकेश कुमार यादव के साथ गश्ती पर निकले थे. उसी दौरान सूचना मिली कि दोन नहर के रास्ते से अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और वन कक्ष संख्या 39 के पास दोन नहर पर वाहनों की जांच शुरू कर दी. जिस दौरान एक टेंपो रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 पीई 4683 को रोका गया. जिस पर सवार दो लोग वन विभाग की टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन वन कर्मियों की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया. टेंपो की तलाशी लेने पर उस पर दस पीस साल की चिरान लकड़ी बरामद हुई. पकड़े गए दोनों व्यक्ति से लकड़ी से संबंधित कागजात की मांग की गयी, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों को हिरासत में लेते हुए लकड़ी व टेंपो को जब्त कर चिउटाहा वन क्षेत्र कार्यालय ले आई. पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि जब्त लकड़ी पटखौली थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी मुकेश की है. जिसे लौकरिया थाना क्षेत्र के दशरथापुर निवासी प्रमोद शर्मा के साथ मिलकर टेंपो से बगहा ले जाया जा रहा था. वन विभाग ने इस मामले में वन्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले की गहन जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >