गवर्मेंट आइटीआई कॉलेज परिसर में आज लगेगा रोजगार मेला

गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेला लगेगा. इसमें कई युवाओं को उनकी योग्यता से नौकरी देने के लिए कंपनी आ रही हैं.

बेतिया.जिला मुख्यालय आईटीआई कैंपस अवस्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 18 अप्रैल को रोजगार मेला लगेगा. इस रोजगार मेले में टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन कंपनी आ रही हैं. जिसमें न्यूनत्तम इंटर पास युवक भी शामिल होकर लाभान्वित हो जाएंगे. प्लेसमेट होने के बाद दो साल अप्रेंटीशिप के साथ तकनीकी डिप्लोमा की पढ़ाई भी पूरी हो सकेगी. संस्थान के प्राचार्य पवन कुमार ने कहा इस मेला के द्वारा छात्रों रोजगार के साथ डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मिलने से बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद है. इच्छुक युवक जॉब प्राप्त करने के साथ पढ़ाई कर सकते हैं.वहीं संस्थान के इंस्ट्रक्टर अभिनाश ने कहा कि आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए बेहतरीन मौका है. ऑन स्पॉट साक्षात्कार में बढ़िया करने वाले युवक युवतियों को बेहतरीन कंपनी में अपना कैरियर बनाने के साथ रोजगार मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >