नरकटियागंज में जनसहयोग शिविर पहुंचे डीएम, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर शो-कॉज नोटिस

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने नरकटियागंज प्रखंड में जनसहयोग शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया. स्वास्थ्यकर्मियों की देरी पर नाराजगी जताते हुए शो-कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया.

Bettiah News: नरकटियागंज प्रखंड की रखही चम्पापुर पंचायत में आयोजित जनसहयोग शिविर का मंगलवार को जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने निरीक्षण किया. शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से उन्होंने सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

शिविर में पहुंचने पर पंचायत की ओर से उपमुखिया गुलरेज अख्तर ने जिलाधिकारी का बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेंशन, भूमि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, इसलिए किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए.

Articlesपंचायत सरकार भवन की व्यवस्था की सराहना

जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन की व्यवस्था और जनसहयोग शिविर के बेहतर संचालन की सराहना करते हुए उपमुखिया के प्रयासों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं. सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके.

देर से पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मियों और अधिकारियों के विलंब से शिविर में पहुंचने की शिकायत मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाते हुए कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसहयोग शिविरों में समयपालन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इस अवसर पर एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, बीडीओ सुराज कुमार सिंह, सीओ सुधांशु शेखर, आरओ अशोक कुमार, शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: नौतन में उद्घाटन के 9 माह बाद भी स्कूल को नहीं मिला नया भवन, दरी पर पढ़ने को मजबूर 554 छात्र



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar pand

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >