अमवा मन में तैरती अज्ञात महिला की लाश बरामद

थाना क्षेत्र के अमवा मन छठ घाट के समीप एक अज्ञात महिला का शव पानी में तैरते मिलने का मामला प्रकाश में आया है.

मझौलिया. थाना क्षेत्र के अमवा मन छठ घाट के समीप एक अज्ञात महिला का शव पानी में तैरते मिलने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैली हुई है. सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. वैसे फिलहाल महिला कहां की रहने वाली है, इसका कोई पता नहीं चल पाया है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से उसकी मौत प्रतीत हो रही है और आज ही की यह घटना है. अधेड़ 55 वर्ष के लगभग की महिला है. उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >