हड़बोड़ा नदी में रेल पुलिस द्वारा गुमनाम महिला का शव ठिकाने लगाने की साजिश नाकाम

नगर से सटे हड़बोड़ा नदी में रविवार को एक महिला का शव फेंकने की साजिश उस वक्त बेनकाब हो गई.

हड़बोड़ा नदी में रेल पुलिस द्वारा गुमनाम महिला का शव ठिकाने लगाने की साजिश नाकाम – बोरी में बंद महिला के शव को फेंकने जा रहे रिक्शा चालकों को लोगो ने पकड़ा, पहुंची शिकारपुर पुलिस – रेल पुलिस की भुमिका पर उठे सवाल, एसपी ने दिए जाचं के निर्देश नरकटियागंज . नगर से सटे हड़बोड़ा नदी में रविवार को एक महिला का शव फेंकने की साजिश उस वक्त बेनकाब हो गई, जब स्थानीय लोगों ने दो रिक्शा चालकों को रंगे हाथों पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर एकजुट हो गए और हंगामा शुरू हो गया. तत्काल इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को दी गई.सूचना पर शिकारपुर पुलिस के एसआई जय भगवान कुमार सदल बल पहुंचे और दोनों रिक्शा चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पकड़े गए रिक्शा चालकों ने बताया कि महिला की मौत रेल परिसर में हुई थी और उसे अज्ञात भिखारी समझकर नदी में फेंकवाया जा रहा था. रिक्शा चालकों की पहचान चमुआ गांव निवासी सूरदास और पोखरा चौक निवासी रामचंद के रूप में हुई है.रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि रेल पुलिस में तैनात प्रेम कुमार नामक कर्मी ने ही उन्हें शव को नदी में फेंकने के लिए भेजा था. उन्होंने यह भी दावा किया कि मृत महिला की पहचान मोतिहारी जिले के चइलहा गांव की तेतरी देवी के रूप में हुई है, जो स्टेशन परिसर के आसपास रहती थी. शिकारपुर थाना प्रभारी ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रिक्शा से शव को नदी में फेंक रहे हैं. सूचना के सत्यापन के लिए एसआई जयभगवान कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को भेजा गया. जांच के दौरान सामने आया कि रेल परिसर में महिला की मौत के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था. रेल पुलिस को सूचित किए जाने के बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया.वहीं, रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर रेल पुलिस को मौके पर भेजा गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि मृतका एक भिखारी महिला थी और उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. घटना की जानकारी मिली है. मामले में जांच के निर्देश दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट मिलने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. वीणा कुमारी रेल एस पी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >