मनरेगा योजना में बिना मजदूरी किए 2.84 लाख रुपये की भुगतान की शिकायत

जिले में मनरेगा समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिली है. कहीं मुखिया ने अपने परिवार का जॉब कार्ड बनवाकर मजदूर,तो कही पैक्स अध्यक्ष ने अपने परिजनों के नाम पर फसल बीमा उठा लिया है.

बेतिया. जिले में मनरेगा समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिली है. कहीं मुखिया ने अपने परिवार का जॉब कार्ड बनवाकर मजदूर,तो कही पैक्स अध्यक्ष ने अपने परिजनों के नाम पर फसल बीमा उठा लिया है. मामले का खुलासा जिलाधिकारी के यहां आने के बाद में हुआ है. चनपटिया प्रखंड के लखौरा पंचायत के मुखिया दीपू कुमार सिंह के विरुद्ध ग्रामीण राजकुमार ने शिकायत की है. शिकायत में कहा है कि मुखिया ने अपने चाचा,चाची, भाई भौजाई सहित मरे हुए लोगों के नाम पर मनरेगा योजना में बिना मजदूरी किए 2 लाख 84 हजार 948 रुपये की भुगतान कर दी है. जबकि बेतिया डीह पंचायत के पूर्व सरपंच प्रेम शर्मा ने पैक्स अध्यक्ष अमरनाथ साह पर फसल बीमा के नाम पर भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. फसल बीमा के नाम पर किसानों से 50 फीसदी राशि पैक्स अध्यक्ष व उनके पुत्र के वसूली करने की शिकायत डीएम से की है. –मुखिया ने 21 सगे-संबंधियों के नाम पर मनरेगा योजना में की है भुगतान लखौरा के मुखिया दीपू कुमार सिंह ने 21 सगे-संबंधियों के नाम जॉब कार्ड बनवाकर मनरेगा योजना में बिना मजदूरी किए 2 लाख 84 हजार 948 रुपये की भुगतान कर दी है. जिन लोगों को मजदूरी की भुगतान की गई है, उसमें उनके सगे मृत चाचा प्रेम सिंह को 1722, चाचा विनोद सिंह व चाची लालबदन देवी को 26628, चचेरे भाई रंजीत सिंह व भाभी को 5148, पुन विनोद कुमार सिंह व चचेरे भाई रिपू कुमार सिंह को 16086, विनोद कुमार सिंह को 1009, गुड्डू सिंह व विरेंद्र कुमार सिंह को 44262, मृत चाचा प्रेम सिंह व वीरेंद्र कुमार सिंह को 41143 रुपया का भुगतान किया है. इसके अलावे पुन: विरेंद्र कुमार सिंह व अखिलेश कुमार सिंह को 7524, मृत प्रेम सिंह को 2148, विनय कुमार सिंह को दो बार में 9337.74, मृत प्रेम सिंह व विनय कुमार सिंह को 60576 विपिन कुमार सिंह को 14881.74 जगरनाथ सिंह व काशी सिंह को 814 राशि की भुगतान की गई है. इसमें कई लोगों की बार-बार मजदूर दिखाकर मुखिया ने मनरेगा योजना में मजदूरी के नाम पर भुगतान कर दी है. ऐसे में देखा जाय,तो मुखिया द्वारा जॉब कार्ड में कितना गड़बड़ी की गयी है. उस जॉब कार्ड से बिना मजदूरी किये कितना पैसा का निकासी किया गया है. कोट– दोनों मामले की जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. सुमित कुमार प्रभारी डीएम, पश्चिम चंपारण बेतिया कोट.. पूर्व के मुखिया ने वर्ष 2014 में सभी लोगों का कार्ड बनाया था. मेरे कार्यकाल में किसी का कार्ड नहीं बना है. मनरेगा में मजदूरी के बाद ही उनकी भुगतान की गई है. लगाया गया आरोप निराधार है. दीपू कुमार सिंह मुखिया,लखौरा पंचायत चनपटिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >