Bettiah News: पश्चिम चम्पारण जिला क्षेत्रीय ग्रामीण टांगा चालक कल्याण संघ की ओर से गुरुवार को राजदेवड़ी टांगा स्टैंड पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई. इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टांगा चालक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.
आजाद के योगदान को किया याद
कार्यक्रम में माकपा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
संघ के महासचिव नीरज बरनवाल ने आजाद के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और देश के लिए दिए गए बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला.
वक्ताओं ने बताए आजाद के आदर्श
संघ के अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद समाजवाद, लोकतंत्र और शोषणमुक्त समाज के प्रबल समर्थक थे.
वहीं, सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि आजाद ने अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय अंतिम गोली स्वयं को मारकर अपनी प्रतिज्ञा निभाई और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर हो गए.
बड़ी संख्या में पहुंचे टांगा चालक
कार्यक्रम में संयुक्त सचिव सुशील श्रीवास्तव, योगेन्द्र प्रसाद, राजदा बेगम, डोमा राम, भूट्टी साह, फते मियां, हातिम मियां, राजाराम सहित बड़ी संख्या में टांगा चालक उपस्थित रहे.
वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.
