इनरवा में कोल्ड्रिंक एजेंसी से 2.45 लाख रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पश्चिम चंपारण जिले के पिड़ारी गांव में कोल्ड्रिंक एजेंसी से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. घटना एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र स्थित पिड़ारी गांव में मां भवानी कोल्ड्रिंक एजेंसी से मंगलवार रात 2 लाख 45 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है.

एजेंसी संचालक ने दर्ज कराया मामला

एजेंसी के प्रोपराइटर राजन कुमार ने इनरवा थाना में आवेदन देकर पिड़ारी गांव निवासी महंथ राय के 18 वर्षीय पुत्र बिरजू कुमार पर चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार रात एजेंसी से 2 लाख 45 हजार रुपये नकद गायब हो गए.

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

राजन कुमार ने बताया कि जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो पूरी घटना रिकॉर्ड मिली. फुटेज में एक युवक दुकान से नकदी लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 7 वारंटी समेत 20 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद इनरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit kumar pate

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >