सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट में ट्रक, ई-रिक्शा व जेसीबी से साइड लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई.

बेतिया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट में ट्रक, ई-रिक्शा व जेसीबी से साइड लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक चालक व एक अन्य सवार जख्मी हो गया. मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना के विशंभरपुर वार्ड 6 निवासी जगरनाथ पटेल के पुत्र अवधेश पटेल (30) के रुप में हुई है. जबकि जख्मी बाइक चालक मझौलिया थाना के करमवा निवासी अभय पटेल (28) व उसका भतीजा राजु पटेल का पुत्र सत्यम पटेल बताया गया है. पुलिस मृतक के शव को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. वहीं जख्मी बाइक चालक व उसके भतीजा का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है. इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि अभय के पैर व सीने में व सत्यम के पैर में जख्म हैं. लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >