Bihar Job: बेतिया में होमगार्ड के 311 पदों पर बहाली शुरू, 26 मई से 14 जून तक चलेगा अभियान

Bihar Job: बेतिया के सैकड़ों युवक-युवतियों के वर्दी पहनने का सपना जल्द ही साकार होगा. होमगार्ड जवानों की बहाली की तिथि तय हो गई है. 26 मई से बहाली अभियान शुरू होगी. बहाली की प्रक्रिया 14 जून तक चलेगी.

Bihar Job: बेतिया में होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर कार्यालय में हलचल तेज हो गई है. बहाली को लेकर जिले के युवक युवतियों में काफी उत्साह है. वे जी जान लगाकर इसकी तैयारी कर रहे हैं. शरीर को फिट रखने के लिए सुबह शाम दौड़ लगा रहे हैं. होमगार्ड समादेष्टा मनीष कुमार ने बताया कि जिले में 311 पदों पर बहाली होनी है. इसके लिए जिले के 18,840 युवक-युवतियों ने आवेदन किया है. 3049 युवतियों और थर्ड जेंडर के चार लोगों ने बहाली के लिए आवेदन दिया है.

कहां से एडमिट कार्ड करेंगे डाउनलोड

आवेदकों के क्रमांक के अनुसार महाराज स्टेडियम उनकी शारीरिक फिटनेस की जांच होगी. पहले दिन 700 आवेदकों की शारीरिक जांच होगी. उसके बाद प्रतिदिन करीब 1400 आवेदकों को जांच के लिए बुलाया जाएगा. महिला और पुरुष आवेदकों की शारीरिक जांच अलग-अलग होगी. होमगार्ड समादेष्टा ने बताया कि आवेदक होमगार्ड के साइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

आवेदक बहाली की पूरी प्रक्रिया की जानकारी इस साइड से ले सकते हैं. कुल सीट से डेढ़ गुना आवेदकों का चयन किया जाएगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट बनेगा. समादेष्टा ने कहा कि बहाली के लिए किसी भी अभ्यर्थी को गुमराह करने या बरगलाने वाले लोगों के खिलाफ नियम संगत कठोर कार्रवाई होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार में राशन कार्ड के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, शुरू हुई डिजिटल सेवा, यहां देखें पूरा प्रोसेस

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूरी होगी बहाली

होमगार्ड जवानों की बहाली में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बहाली होगी. बहाली में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा. ताकि किसी भी अभ्यर्थी के साथ गड़बड़ी की संभावना न रहे. बहाली के हर प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी.

अभ्यर्थियों की दौड़ जांच के दौरान उनके गले में एक विशेष प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाया जाएगा. सामने एक स्कैनर लगा रहेगा. जिससे दौड़ में सेकंड तक की गणना किया जा सकेगा.

इससे निश्चित समय में दौड़ पूरी होने की सटीक जानकारी मिल सकेगा. अभ्यर्थियों की लंबाई और अन्य शारीरिक जांच के लिए भी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >