बेतिया: समाहरणालय में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन, युवाओं से नशा मुक्त भारत बनाने का आह्वान

बेतिया में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का आयोजन। युवाओं ने नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।

Bettiah News: पश्चिम चंपारण समाहरणालय सभागार में रविवार को "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों को दिखाया गया. प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर विशेष बल दिया.

प्रधानमंत्री के संबोधन से युवाओं को किया गया प्रेरित

लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से सुना.

अधिकारियों ने नशा मुक्ति अभियान को बताया जरूरी

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार, डीपीएम (शिक्षा विभाग) कुमकुम पाठक तथा डीपीएम जीविका आरके निखिल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने युवाओं से नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान का नेतृत्व करने और समाज को जागरूक बनाने की अपील की.

बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एवं गाइड, माय भारत वॉलिंटियर्स तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. इसलिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए.

नशा मुक्त भारत का दिलाया गया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर माय भारत यूथ आइकॉन बिहार आदित्य मधुकर ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया. युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने की शपथ ली.

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यदि युवा नशा मुक्त रहेंगे तो विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें: चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >