24 घंटे में बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 गिरफ्तार कर भेजे जेल

पश्चिम चंपारण पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान कुल 21 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने 876 लीटर से अधिक शराब भी जब्त की है.

Bettiah Police Action: पश्चिम चंपारण पुलिस ने पिछले 24 घंटे में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर जिलेभर में व्यापक कार्रवाई की. पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न मामलों में कुल 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

876 लीटर 400 एमएल शराब बरामद

पुलिस की कार्रवाई में उत्पाद अधिनियम के तहत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस ने कुल 876 लीटर 400 एमएल शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान सोने का एक जोड़ा, चांदी की एक जोड़ी पायल और 1500 रुपये नकद भी बरामद किये गये.

पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में शामिल आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरामद शराब और अन्य सामान को जब्त कर लिया.

वारंट के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार वारंट के मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा छह अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों पर भी शिकंजा कसा गया है.

वाहन जांच में 98 हजार रुपये जुर्माना

जिले में चलाये गये वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. पुलिस ने वाहन चालकों से 98 हजार रुपये शमन/जुर्माना वसूला.

अभियान के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की.

अपराध और शराब के खिलाफ लगातार अभियान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही वाहन जांच, वारंटियों की गिरफ्तारी और अन्य आपराधिक मामलों में आरोपितों की धर-पकड़ की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >