बेतिया: दाखिल-खारिज मामले पेंडिंग मिलने पर राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, किये गये सस्पेंड

Bettiah News: बेतिया में राजस्व कार्यों में लापरवाही और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में मझौलिया के राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है. दाखिल-खारिज समेत कई मामलों के लंबित रहने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. पढ़ें पूरी खबर…

Bettiah News: बेतिया में राजस्व कार्यों में लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मझौलिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई है. बताया जा रहा है कि राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े कई मामले लंबे समय से लंबित पाए गए थे, जबकि बैठक में भी वे बिना अनुमति अनुपस्थित मिले.

समीक्षा बैठक में खुली लापरवाही की परतें

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्व कर्मचारी के जिम्मे आवंटित हल्का क्षेत्र में दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अन्य राजस्व संबंधी मामलों का समय पर निष्पादन नहीं हो रहा था. कई आवेदन निर्धारित समय सीमा पार करने के बावजूद लंबित पड़े थे. इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और राजस्व कार्यों की गति प्रभावित हो रही थी.

अधिकारियों के निर्देशों की भी हुई अनदेखी

अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि अंचल अधिकारी मझौलिया की रिपोर्ट में भी कर्मचारी के बार-बार बिना सूचना अनुपस्थित रहने का उल्लेख किया गया है. इसके कारण जमाबंदी संशोधन, आधार सीडिंग, सरकारी भूमि सत्यापन, नामांतरण और लोक सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे. स्पष्टीकरण मांगने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया.

निलंबन अवधि में रहेगा यह प्रावधान

प्रशासन ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को निलंबित किया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला राजस्व शाखा निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. साथ ही एक सप्ताह के भीतर आरोप-पत्र तैयार कर आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >