नीट विरोध प्रदर्शन में बवाल, बैरिकेडिंग पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, 14 युवक हिरासत में

बेतिया में नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्रों का आक्रोश मार्च हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस घटना में 14 युवकों को हिरासत में लिया गया है.

Bettiah News: नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक के विरोध में शनिवार को छात्रों और युवा संगठनों की ओर से निकाला गया आक्रोश मार्च मोहर्रम चौक के पास हिंसक हो गया. पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. रोकने पर पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया.

घटना के बाद पूरे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा.

पथराव के बाद शुरू हुआ तलाशी अभियान

पुलिस के अनुसार, लाठीचार्ज के बाद कुछ कथित प्रदर्शनकारी आसपास के मकानों में जाकर छिप गए.

इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और आईसीआईसीआई बैंक के ऊपर स्थित हिस्से से 14 युवकों को हिरासत में लेकर नगर थाना भेज दिया.

मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी

घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

स्थिति को सामान्य करने के लिए अधिकारियों के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

जांच जारी, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

पुलिस ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >