बांकीपुर विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे बने BJP के स्टार प्रचारक, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बांकीपुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है. इस अहम जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी को चुनावी मैदान में मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Bankipur Vidhan Sabha Election: बांकीपुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है. इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है.

भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को भी शामिल किया गया है. पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि उनके चुनाव प्रचार से भाजपा को चुनावी मैदान में मजबूती मिलेगी.

चुनावी रणनीति और जनसंपर्क का अनुभव

भाजपा नेताओं का कहना है कि सतीश चंद्र दुबे कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में भी प्रभावी चुनावी रणनीति और मजबूत जनसंपर्क के दम पर पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने का अनुभव रखते हैं. संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से उनका सीधा संवाद उन्हें भाजपा का प्रभावशाली प्रचारक बनाता है.

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

स्टार प्रचारक बनाए जाने पर भाजपा नेता राजन मिश्र, अर्जुन सोनी, पवन वर्मा, हरिशंकर प्रसाद, राजेश जायसवाल, जूही यास्मीन, आकाश श्रीमुख, गोविंद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, देवीलाल, मनोज दुबे, अवध किशोर पांडेय और मुकेश कुमार सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे को बधाई दी. नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी बांकीपुर विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और चुनाव अभियान को नई गति मिलेगी.

कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में माने जाते हैं माहिर

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं उमेश तिवारी, शिवकुमार सिंह और बृजकिशोर सिंह का कहना है कि सतीश चंद्र दुबे चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में विशेष दक्षता रखते हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं को साथ लाकर पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. नेताओं के अनुसार, एनडीए के सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की उनकी क्षमता को देखते हुए ही पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

यह भी पढे़ं: गंडक के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ के मुहाने पर पश्चिम चंपारण के कई ब्लॉक, कटाव रोकने में जुटे ग्रामीण


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >