Bettiah: बगहा में बीडीओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

बगहा मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी को देखते हुए बगहा क्षेत्र में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम), जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) और हीट…

Bettiah News: बगहा मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी को देखते हुए बगहा क्षेत्र में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम), जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) और हीट वेव के खतरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. गुरुवार को बगहा-2 प्रखंड विकास पदाधिकारी बिट्टू कुमार राम ने अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की.

स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं रखने का निर्देश

बैठक में पीएचसी प्रभारी डॉ. के बीएन सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे. बीडीओ ने निर्देश दिया कि पीएचसी, अर्बन पीएचसी और एपीएचसी सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाएं, इंजेक्शन और संसाधन हर समय उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों का समय पर इलाज हो सके.

गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि एईएस, जेई और हीट वेव से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए. लोगों को इन बीमारियों के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विभाग अलर्ट मोड में

बीडीओ ने कहा कि गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता जरूरी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >