हत्याकांड में गवाही देने के मामले में युवक को रॉड से पीटा, दो नामजद व 4-5 अज्ञात पर केस

मनुआपुल थाना क्षेत्र के मेहदिया बारी में रतन हत्याकांड में गवाही देने के लिए घटना के चश्मदीद कन्हैया कुमार (20) को कतिपय तत्वों ने लोहे के रॉड एवं डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

बेतिया. मनुआपुल थाना क्षेत्र के मेहदिया बारी में रतन हत्याकांड में गवाही देने के लिए घटना के चश्मदीद कन्हैया कुमार (20) को कतिपय तत्वों ने लोहे के रॉड एवं डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना चार सितंबर की दोपहर की है. मामले में मनुआपुल थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि कुमारबाग थाने के रानीपुर रमपुरवा वार्ड-4 निवासी लालबाबू साह के पुत्र कन्हैया कुमार के फर्द बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है. मामले में कुमारबाग थाने के रानीपुर रमपुरवा वार्ड-4 निवासी श्यामबाबू कुमार, अमर बैठा एवं 4-5 अज्ञात को आरोपित किया गया है. घायल कन्हैया कुमार ने बताया है कि तीन सितम्बर को सुबह सात बजे वह जरूरी काम से कुड़ियाकोठी चौक पर गया था, तभी आरोपित श्यामबाबू कुमार, अमर बैठा एवं संजीव कुमार आये और रतन हत्याकांड में गवाही नहीं देने की बात कही. तब मैंने बोला कि मेरे आंख के सामने ही रतन की हत्या हुई है और मैं देखा भी हूं. न्यायालय में गवाही दूंगा. इसे लेकर संजीव कुमार ने गवाही देने पर हत्या करने या कराने की धमकी दिया. उसने बताया है कि चार सितम्बर की दोपहर जब वह बेतिया से अपने घर बाइक से वापस लौट रहा था. इसी दौरान मेंहदीयाबारी के पास आरोपितों ने अज्ञात युवकों के साथ मिलकर घेर लिया और कांड में गवाही नहीं देने को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब मैं इसका प्रतिरोध किया तो बीच सड़क पर हाथ में पहने लोहे के कड़ा से फाइट मारने लगा. वही अमर बैठा ने जान मारने की नीयत से लोहे के रड से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया. जिससे मैं खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. तब श्यामबाबू कुमार ने लोहे के रड से गर्दन पर मारकर जख्मी कर दिया. फिर आरोपितों एवं अज्ञात ने अंधाधुंध लोहे के रड एवं डंडा से मेरे पीठ व पैर पर मारकर अधमरा कर दिया. अंततः मुझे मृत समझकर वहां से फरार हो गए. स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने मुझे ईलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >