892 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

धनहा थाना पुलिस ने रविवार की सुबह धनहा रतवल पुल चौक से अलग-अलग तीन वाहनों से 892 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

बगहा. धनहा थाना पुलिस ने रविवार की सुबह धनहा रतवल पुल चौक से अलग-अलग तीन वाहनों से 892 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. वहीं पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को जब्त करते हुए मौके से बाइक भी जब्त किया है. उक्त जानकारी देते हुए धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस धनहा पुल चौक पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने 892 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है साथ ही तीनों वाहनों सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने तीनों तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कांड अंकित कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >