कंगली पुलिस ने दिल्ली नंबर की लग्जरी गाड़ी से जब्त किया 80 किलो अतिप्रशोधित नेपाली गांजा, तस्कर फरार

इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में एसएसबी की कड़ी चौकसी के दावे को बिहार पुलिस लगातार झुठला रही है.

नरकटियागंज. इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में एसएसबी की कड़ी चौकसी के दावे को बिहार पुलिस लगातार झुठला रही है. नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी रोकने में एसएसबी नाकाम साबित हो रही है. विधान सभा चुनाव से पहले अपराध और तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत कंगली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने नेपाल से लाई जा रही मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप बरामद की है. सोमवार देर शाम थाना क्षेत्र के सिंधवलिया गांव स्थित घोड़ासहन कैनाल पुल के पास वाहन जांच के दौरान दिल्ली नंबर की लग्जरी कार से 80.650 किलोग्राम गांजा जब्त की गयी है. जब्त गाजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 80 लाख रुपए आंकी गई है.एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहें विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान थानाध्यक्ष कंगली को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक फोर्ड फिगो कार से गांजा की खेप नेपाल से लाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की. पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से गाड़ी को पीछा कर पकड़ लिया गया. इस कार्रवाई के दौरान चालक और एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. गाड़ी की तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने वाहन जब्त कर कंगली थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में कराने के लिए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण अभियान और सघन छापेमारी जारी है. छापेमारी में कंगली थानाध्यक्ष मोहम्मद लाडले, एस आई मिथलेश वर्मा, एएसआई प्रेम कुमार, सिपाही प्रमोद पासवान, शिवशंकर राम और राजेश राम आदि शामिल रहे. पुरस्कृत होगी कंगली थाना की पुलिस टीम विधान सभा चुनाव से ठीक पहले भारी मात्रा में अतिप्रशोधित नेपाली गांजा जब्ती को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. इसको लेकर पुलिस विभाग की ओर से कंगली थानाध्यक्ष मोहम्मद लाडले समेत पूरी टीम को पुरस्कृत करने की अनुसंशा की गयी है. एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कंगली थानाध्यक्ष और पुलिस टीम ने बेहतर कार्य किया है. रिवार्ड के लिए विभाग को अनुशंसा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >