बगहा पुलिस ने 24 घंटे में 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ विभिन्न वाहनों पर 85.5 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 16 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 16 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने 31 वारंटों का निष्पादन किया है. वहीं दूसरी ओर वाहन जांच अभियान में पुलिस ने 81 हजार 500 रुपये का जुर्माना विभिन्न वाहनों पर लगाया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि बगहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वही 10 लीटर देसी शराब तथा 1 बाइक को जब्त किया गया. चौतरवा थाना द्वारा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. पटखौली थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वाल्मीकिनगर थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. धनहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. नौरंगिया थाना द्वारा वारंट में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. लौकरिया थाना द्वारा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. महिला थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. रामनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 1 तथा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बथवरिया थाना द्वारा 34.560 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 1 बाइक को जब्त किया गया. इस प्रकार कुल 31 वारंटों का निष्पादन किया गया है. जिसमें 9 जमानतीय एवं 22 अजमानतीय 22 शामिल है. एसपी ने बताया कि वाहन जांच अभियान में बगहा थाना द्वारा 5 हजार रुपये, भैरोगंज थाना द्वारा 3 हजार रुपये, नौरंगिया थाना द्वारा 1 हजार रुपये, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 16 हजार रुपये, नदी थाना द्वारा 1 हजार रुपये, धनहा थाना द्वारा 2 हजार रुपये, भितहा थाना द्वारा 9500 रुपये, रामनगर थाना द्वारा 14 हजार रुपये, लौकरिया थाना द्वारा 5 हजार रुपये, यातायात थाना द्वारा 25 हजार समेत कुल 81 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >