गंडक बराज से गंडक नदी में छोड़ा गया 1.55 लाख क्यूसेक पानी

नेपाल के तराई क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रहे रुक-रुक कर बारिश से गंडक बराज वाल्मीकिनगर के जलस्तर में वृद्धि होने लगा है.

वाल्मीकिनगर. नेपाल के तराई क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रहे रुक-रुक कर बारिश से गंडक बराज वाल्मीकिनगर के जलस्तर में वृद्धि होने लगा है. इसी क्रम में गंडक बराज से मंगलवार की शाम समाचार लिखे जाने तक एक लाख 55 हजार क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया. इससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी का जमाव होने की आशंका बढ़ चली है. जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गयी है. गंडक बराज के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह की माने तो नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रहे लगातार रुक-रुक कर बारिश से तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है. नेपाल से छूटे पानी के कारण गंडक बराज के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. मंगलवार की देर शाम तक जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है. बीते दिनों से लगातार गंडक बराज के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गंडक बराज पर तैनात सभी कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >