बेतिया में चला बुलडोजर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम के भतीजे का दो मंजिला ऑफिस भी ध्वस्त, जानिए क्या है पूरा मामला

Bettiah Bulldozer Action: बेतिया में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भतीजे और भाजपा नेता राहुल कुमार का दो मंजिला ऑफिस भी ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासन छह बुलडोजर लेकर पहुंचा था.

Bettiah Bulldozer Action: बेतिया शहर के पावर हाउस चौक पर बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सड़क चौड़ीकरण के लिए चलाये गये इस अभियान में पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान बेतिया विधायक रेणु देवी के भतीजे व भाजपा नेता राहुल कुमार का दो मंजिला ऑफिस भी ध्वस्त कर दिया गया.

प्रशासन की टीम छह बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची थी. सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले निर्माण को चिह्नित करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गयी.

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

अतिक्रमण हटाने के दौरान पावर हाउस चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. अधिकारी और प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सड़क की जद में आने वाले निर्माण को हटाया गया. इसी क्रम में राहुल कुमार के ऑफिस पर भी बुलडोजर चलाया गया. कार्रवाई देखने के लिए मौके पर लोगों और दुकानदारों की भीड़ जुट गयी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले ही खाली कर दिया था ऑफिस

राहुल कुमार ने कार्रवाई से पहले ही अपना ऑफिस खाली कर दिया था. उन्होंने अंदर का डेकोरेशन भी हटा लिया था. राहुल कुमार ने सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई का स्वागत किया. पूरे अभियान के दौरान वह प्रशासन का सहयोग करते भी नजर आये.

दो दर्जन से अधिक दुकानें और निर्माण हटाये गये

अतिक्रमण हटाओ अभियान में राहुल कुमार के ऑफिस के अलावा दो दर्जन से अधिक दुकानें और अन्य निर्माण भी ध्वस्त किये गये.

प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई पथरीघाट से बरवत सेना तक प्रस्तावित 6.750 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क परियोजना के तहत की जा रही है. सड़क चौड़ीकरण की निर्धारित सीमा में आने वाले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है.

शहर के दूसरे हिस्सों में भी हुई कार्रवाई

फोरलेन सड़क परियोजना के तहत बेतिया शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है. मीना बाजार क्षेत्र में भी पहले अभियान चलाया गया था.

प्रशासन का फोकस सड़क की निर्धारित सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराने और प्रस्तावित फोरलेन परियोजना के लिए रास्ता साफ करने पर है.

Also Read: प्रशांत किशोर पर सम्राट चौधरी बोले- वो बेचारा है, उसको करने दीजिए, बांकीपुर हार पर कहा- BJP के लिए अलार्मिंग, गलती हुई है...

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >