मित्रता दिवस पर युवाओं ने रतनपुर पोखर परिसर में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Begusarai News : मित्रता दिवस के अवसर पर बेगूसराय के रतनपुर पोखर में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। जानिए इस खास पहल के बारे में विस्तार से।

Begusarai News : मित्रता दिवस के अवसर पर रविवार को रतनपुर पोखर परिसर में युवाओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मित्रता दिवस को केवल आपसी संबंधों तक सीमित न रखते हुए प्रकृति के साथ मित्रता का संदेश देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था. इस दौरान युवाओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की.

पौधे लगाना भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास : युवा

कार्यक्रम में बिपिन कुमार ने कहा कि सच्ची मित्रता केवल इंसानों के बीच ही नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ भी होनी चाहिए. मित्रता दिवस पर लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाले वर्षों में समाज को शुद्ध हवा, हरियाली और जीवन प्रदान करेगा. वहीं सुमित कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. युवाओं को आगे बढ़कर पौधरोपण अभियान से जुड़ना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बन सकें. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, मित्रता दिवस और अन्य विशेष अवसरों पर पौधे जरूर लगाएं और उनकी देखभाल करें.

नियमित पौधरोपण से बदलेगा पर्यावरण : युवाओं की अपील

रौशन कुमार ने कहा कि प्रकृति बिना किसी भेदभाव के सभी को जीवन देती है. इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें. उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा भी लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है. छोटू कुमार ने कहा कि मित्रता दिवस पर पौधरोपण जैसे रचनात्मक कार्य समाज को नई दिशा देते हैं. यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी नियमित रूप से पौधरोपण और संरक्षण का कार्य जारी रखा जाएगा.

युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

ध्रुव, आयुष और शैलेन्द्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए. इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा. इस अवसर पर रौशन कुमार, बिपिन कुमार, सुमित कुमार, छोटू कुमार, ध्रुव, आयुष और शैलेन्द्र सहित अन्य युवा मौजूद थे.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >