गले में चाकू मारकर युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, समय रहते बची जान

Begusarai News : तेयाय गांव में एक युवक ने गले में चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की। डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से युवक की जान बचा ली गई, फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

Begusarai News : भगवानपुर प्रखंड के तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेयाय गांव के वार्ड संख्या-8 में एक युवक ने अपने गले में चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने समय पर उपचार कर उसकी जान बचा ली.

प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर युवक

घायल युवक की पहचान तेयाय गांव निवासी नवीन पासवान के लगभग 18 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है. चिकित्सकों ने बताया कि युवक के गले में चाकू से कट लगा था. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर है और वह फिलहाल खतरे से बाहर है.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर

गरीब परिवार से है युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, सन्नी कुमार अत्यंत गरीब परिवार से है. घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.

मुखिया ने हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया सोनू तांती भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उन्होंने घायल युवक का हालचाल जाना और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

Also Read : एनएच-20 को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू, जेसीबी चली तो मचा हड़कंप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrityunjay kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >