ई-ठेला की चपेट में आने से शाम्हो के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Begusarai News : बेगूसराय के अकबरपुर में ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, इलाके में शोक की लहर है.

Begusarai News : जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर चालीस टोला निवासी आधार सिंह के 27 वर्षीय इकलौते पुत्र शिवम कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, शिवम कुमार अपने घर से बाइक पर सवार होकर लखीसराय जाने के लिए निकला था. इसी दौरान रामपुर पेट्रोल पंप के समीप ई-ठेला की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

लखीसराय की पाइप लाइन परियोजना में करता था काम

बताया जाता है कि मृतक शिवम कुमार लखीसराय जिले में चल रही एक पाइप लाइन परियोजना में काम करता था. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जैसे ही शिवम कुमार का शव अकबरपुर चालीस टोला पहुंचा, परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि मृतक एक भाई और एक बहन था. इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन बार-बार बेहोश हो जा रहे थे.

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया दुख

स्थानीय लोगों ने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. पूरे इलाके में मातम का माहौल है. कांग्रेस नेता अमोल कुमार, भाकपा नेता सुमन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद राय, दिनेश मिश्र, मुन्ना राय और अनिल चौधरी सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह दिन गांव के लिए बेहद दुखद रहा. एक होनहार युवक की असमय मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >